फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी आठ दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
crime news
जम्मू। नरवाल में पकड़ी गई हेरोइन मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं इनको हेरोइन देने वाले और इनसे लेने वालों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे हैं। पुलिस की कुछ टीमें अमृतसर भी गई हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अमृतसर के रहने वाले मामा नाम के व्यक्ति का नाम लिया है, जिसके कहने पर यह खेप ली गई। हालांकि बताया जा रहा है कि यह हेरोइन ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से आई है। लेकिन यह पंजाब बार्डर से आई या जम्मू के किसी बार्डर से। इस पर अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को त्रिकुटा नगर पुलिस ने नरवाल इलाके में एक कार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 12 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी। गिरफ्तार तीनों आरोपी पंजाब के अमृतसर के हैं। इन्होंने जम्मू के नरवाल इलाके में हेरोइन की खेप किसी को देनी थी। लेकिन इससे पहले ही यह लोग गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन तलाशने में जुटी पुलिस
अमृतसर में पहले भी कई नशा तस्कर को पकड़ा गया है, जिनका आतंकियों के साथ कनेक्शन रहा है। हेरोइन की तस्करी कर आतंकियों के लिए पैसा जुटाया जाता है। दो दिन पहले ही राज्य जांच एजेंसी ने पंजाब के 3 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। यह लोग आतंकियों के लिए फंड जमा करते थे। नरवाल में पकड़े तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। आशंका है कि कहीं इनके पास से मिले 11 लाख रुपये टेरर फंडिंग का ही हिस्सा तो नहीं।

आतंकी संगठनों के पास पैसे की कमी
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के पास पैसे की कमी है। आतंकी गतिविधियों को चलाने के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए हेरोइन की तस्करी करवाई जा रही है। आतंकी संगठन जेलों में बंद आतंकियों और नशा तस्करों के जरिये ऐसा कर रहे हैं। जेल में बैठे आतंकी और तस्कर मिलकर आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा जुटा रहे हैं। ऐसा भी संभव है कि नरवाल में गिरफ्तार लोगों ने पंजाब की जेल में बंद किसी नशा तस्कर के कहने पर यह काम किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed