फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

पुलिस हिरासत में नशा तस्कर की मौत मामले में दो कांस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन
crime news
जम्मू। मीरां साहिब पुलिस की हिरासत में नशा तस्करी के आरोपी की हुई मौत के मामले में पुलिस के दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट ने इस घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया है। डाक्टरों के बोर्ड ने मृतक का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार को लियाकत अली नाम के युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। युवक को पुलिस ने जानीपुर इलाके में नशा तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया था। थाने पहुंचने पर युवक की मौत हो गई। रविवार को युवक के परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए और इस मामले में शामिल पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। साथ ही उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग की। परिवार का आरोप था कि लियाकत की मौत पुलिस कर्मियों की प्रताड़ना से हुई है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया जाए अन्यथा शव नहीं उठाएंगे। मृतक का भाई अशफाक पेशे से वकील है। लिहाजा पुलिस ने आननफानन में तत्काल दो कांस्टेबल मनप्रीत सिंह और सुलखन सिंह को सस्पेंड कर दिया। डीसी ने डाक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने की मंजूरी दी। बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

लियाकत के भाई का कहना है कि शनिवार की दोपहर को लियाकत घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद उसकी मौत की खबर ही उनके पास पहुंची। जबकि पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने लियाकत को जानीपुर इलाके से ही गिरफ्तार किया था। युवक को पकड़ने के लिए सस्पेंड कांस्टेबल सुलखन और मनप्रीत ही गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश दिए हैं
परिवार की मांग पर दो कांस्टेबल सस्पेंड किए गए हैं। न्यायिक जांच तो इस मामले में हो ही रही है, पुलिस अपने स्तर पर भी इसकी जांच करेगी। रही बात कांस्टेबलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तो मृतक के शरीर पर किसी चोट आदि के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा। यदि साबित होता है कि मौत की वजह पुलिस की प्रताड़ना रही तो संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी लगाया जाएगा।

- फारूक केसर, एसपी हेडक्वार्टर, जम्मू
क्या था मामला
मीरां साहिब पुलिस ने रविवार शाम जानीपुर से लियाकत नाम के युवक को हिरासत में लिया। आरोप था कि वह नशे की तस्करी में शामिल है। इसके बाद पुलिस इसे पकड़ कर मीरां साहिब थाने आ गई। थाने पहुंचने पर युवक की हालत बिगड़ने लगी। पुलिस इसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed