फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

व्यापारी को लूटने वाले उगल सकते हैं चार अन्य लूट के राज

विज्ञापन
crime news
जम्मू। त्रिकुटा नगर में व्यापारी से 10 लाख की लूट मामले मे पकड़े दो आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को इनसे अन्य लूट की घटनाओं के भी सुलझने की उम्मीद जगी है। सूत्रों के अनुसार फरवरी और मार्च महीने में नवाबाद, गांधी नगर और गंग्याल इलाके में लूटपाट की घटनाएं हुई थीं जो अभी तक हल नहीं हो पाई हैं। इन घटनाओं में इस्तेमाल तरीका भी त्रिकुटा नगर में व्यापारी से हुई लूट में इस्तेमाल किया गया था। आरोपी बाइक पर आए और पैसे लूट कर चले गए। पुलिस को शक है कि कहीं इन वारदातों में भी तो पकड़े गए आरोपियों का हाथ तो नहीं है। अगर नहीं तो ये जानते होंगे ये लूट किस गिरोह ने की।
विज्ञापन

एक आरोपी पुलिस वाले का बेटा बताया जा रहा
त्रिकुटा नगर लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक पुलिसकर्मी का बेटा भी बताया जा रहा है। बठिंडी के रहने वाले बासित और गुज्जर नगर के रहने वाले शाहवाज ने 5 सितंबर को त्रिकुटा नगर में वेयर हाउस में कारोबार करने वाले व्यापारी राजिंदर गुप्ता से 10 लाख रुपये लूटे थे। हालांकि अभी पुलिस 5 लाख ही रिकवर कर पाई है। आरोपियों का कहना है कि लूटा हुआ पैसा गुज्जर नगर में शाहवाज के घर रखा था। पुलिस बाकी के 5 लाख की रिकवरी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed