{"_id":"69c303423385e5b9c5014ea5","slug":"crime-news-blast-samba-news-c-289-1-sjam1009-111543-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धमाके से अब भी सहमे सांबा के लोग\n पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धमाके से अब भी सहमे सांबा के लोग पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल के हरसाथ गांव में घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। घगवाल के हरसाथ गांव में रविवार रात हुए धमाके से गांव के लोग मंगलवार को भी सहमे नजर आए। शाम को एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सूत्रों ने बताया कि घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हरसाथ गांव के पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर रविवार रात करीब 1:10 बजे विस्फोट हुआ था। इसमें घर का गेट टूट गया था। पास के दो घरों की खिड़कियों और एक जेसीसी के शीशे टूट गए थे। विस्फोट के बाद एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की थी। एफएसएल की टीम ने सैंपल भी लिए थे।
मंगलवार को अमर उजाला की टीम शाम को जब गांव में पहुंची तो लोगों में बस धमाके की ही चर्चा थी। इस बीच एडिशनल एसपी गारू राम, डीएसपी सुमित शर्मा, घगवाल के थाना प्रभारी आशा नंद पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने राजपुरा का भी दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने हरसाथ के ग्रामीणों के घरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। गांव के मार्ग पर दुकानों पर लगे कैमरों के फुटेज भी पुलिस ने देखे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विस्फोट के मामले में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। सांबा के एएसपी टीम की अगुवाई करेंगे। पुलिस सभी एंगल पर काम कर रही है। पुलिस क्षेत्र के वाहनों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
-- -- --
सुरक्षा एजेंसियां संदिग्धों को चिह्नित कर रही
एक अधिकारी के अनुसार पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। क्षेत्र में संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके बारे में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। घगवाल पुलिस थाना प्रभारी आशा नंद के अनुसार कबाड़ के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
-- -- --
घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे : जयराम
पूर्व सरपंच जय राम शर्मा ने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने ये सोच कर विस्फोटक गेट पर रखा होगा कि सुबह गेट खोलते समय धमाका हो जाए। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस मोहल्ले में गश्त करती रही है। 20 वर्ष पहले ये गेट बनवाया था जो करीब सौ किलो का था। टूटे गेट को पुलिस ने कब्जे में लिया है।