{"_id":"5d47302c8ebc3e6d1323b0ce","slug":"crime-news-akhnoor-news-jmu190785354","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
मुतक महिला का शब रख करके प्रदर्शन
- फोटो : AKHNOOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। गांव रक्खा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के गले और चेहरे पर निशान पाए गए हैं। मायके वालों ने सुसराल के लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं मृतका के मायके के लोगाें ने पति और सास की पिटाई कर दी। दूसरी तरफ मुख्य सड़क पर शव रख करके धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव रक्खा में रविवार दोपहर बाद घर में ही नीलम देवी पत्नी राहुल कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी है। पति सेना में कार्यरत है। जो इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। दोपहर में नीलम को बेहोशी की हालत में उप जिला अस्पताल मेेें लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। महिला के गले और छाती पर निशान भी थे। नीलम की मौत की खबर सुन मौके पर मायके वाले एकत्र हो गए और उसकी हालत देखते ही वे गुस्से से भर गए और पति और सास पर हमला कर दिया। इस दौरान ओपीडी कमरे का शीशा भी टूट गया। मौके पर ही पुलिस ने लोगों से पति को छुटाकर हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव मायके वाले को सौंप दिया। लोगों ने शव को निर्दोष चौक में रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतका के पिता बिशवार दास ने कहा मेरी बेटी की हत्या की गई है। बेटी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। अक्सर ही बेटी को सास और ससुर परेशान करते थे। इसमें पति भी शामिल रहता था। पुलिस को चाहिए पूरे मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस ने केस दर्ज करके पति राहुल को हिरासत में ले लिया है।