फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,murder,Case filed,jammu news

अकलपुर में स्कूटी सवार की हत्या के आरोप में चार पर केस

विज्ञापन
crime,murder,Case filed,jammu news
दोमाना। दोमाना के अकलपुर इलाके में पुरानी रंजिश में व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। सुरजीत सिंह पुत्र जनक राज निवासी घो मन्हास ने दोमाना थाने में चार युवकों विशु सिंह, शैंकी सिंह, शुभम सिंह, भागर सिंह उर्फ मेशा निवासी कुक्रियान पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दोमाना के अकलपुर इलाके में व्यक्ति की हत्या की गई है। आरोप है कि सोमवार देर शाम दीपक सिंह और जसविंदर सिंह उर्फ पुट्टू मुट्ठी से अपनी स्कूटी (जेके02 बीजे 5660) से घर जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी दोनों का रास्ते में इंतजार कर रहे विशु सिंह निवासी घो मन्हासा ने अपनी गाड़ी से स्कूटी को टक्कर दे मारी। पुलिस सूत्रों के अनुसार टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गए। बाद में हमलावर ने गाड़ी घायलों पर चढ़ा दी, जिसके बाद गाड़ी में सवार हमलावर तेजधार हथियार लेकर नीचे उतरे और घायलों पर कई वार किए। जितेंदर सिंह किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। लेकिन दीपक सिंह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। दीपक सिंह और जसविंदर सिंह को जीएमसी जम्मू लाया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। जसविंदर सिंह को डीएमसी लुधियाना में रेफर किया गया है। बुधवार सुबह जसविंदर सिंह का ऑपरेशन हुआ। बताया जा रहा है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, मरने वाले दूसरे व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के तीन बेटे हैं, जो हत्यारोपियों से बदला लेने की बात कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को गो मन्हासा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed