फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news,rohingya in jammu

रोहिंग्याओं के पास फर्जी पासपोर्ट भी, जांच कर रहीं एजेंसियां

विज्ञापन
crime,jammu news,rohingya in jammu
जम्मू। रोहिंग्याओं दस्तावेजों की जांच में रोज नित्त नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक इनके पास फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड मिल रहे थे। अब इनके पास फर्जी पासपोर्ट और पैन कार्ड भी मिलने लगे हैं। जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेेशन में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें खुलासा हुआ कि दो रोहिंग्याओं के पास फर्जी पासपोर्ट है। यह पहला मामला है, जब किसी रोहिंग्या ने भारत की नागरिकता के लिए पासपोर्ट बनाया हो। इन लोगों के
विज्ञापन

पास फर्जी पैन कार्ड भी हैं। जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच का अहम विषय
बन गया है। अब उनसे पूछताछ चल रही है कि आखिर फर्जी पासपोर्ट और पैन कार्ड
बनाने का मुख्य मकसद क्या है। यहीं नहीं, रोहिंग्या बस्तियों से बहुत से
लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही।
जानकारी के अनुसार बठिंडी की चिराग कालोनी में रहने वाले अशीकर रहमान और
अब्दुल गफूर पर एफआईआर दर्ज हुई है। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले की गई।
प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट के 38 मामले चल रहे हैं, लेकिन रोहिग्याओं के
पास ऐसे पासपोर्ट मिलना पहला मामला है। सूत्रों का कहना है कि यह दोनों
मौलवी हैं और रोहिंग्या बस्तियों में मदरसे चलाते हैं। इनके पास पासपोर्ट
होना एक बड़ा मामला माना जा रहा है। जिसकी जांच की जा रही है और इसकी
रिपोर्ट उच्च स्तर पर सौंपी जाएगी। यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों को
पासपोर्ट और पैन कार्ड किसने बना कर दिया। इन लोगों की जांच भी चल रही है।
आतंकवाद से जुड़े होने का शक
यह दोनों मौलवी हैं। जो मदरसे चलाते हैं। इनके पास पासपोर्ट होना बड़ा
मामला है। पहली बार किसी रोहिंग्या ने फर्जी पासपोर्ट बनाया है। इसका एक ही
मकसद हो सकता है कि यह लोग विदेशों में आने-जाने और इसके माध्यम से आतंकवाद
को समर्थन करने के लिए ऐसा करते हों। हमने कोर्ट में इसे लेकर अपना मजबूत पक्ष रखा है।
-हुनर गुप्ता, रोहिंग्याओं के खिलाफ पीआईएल दायर करने वाले वकील
रोहिंग्या बस्ती से कई लोग गायब
सूत्रों के मुताबिक रोहिंग्या बस्तियों से कई लोग गायब हो गए हैं। लगभग 200
ऐसे लोग हैं, जिनके नाम वेरिफिकेेशन सूची में शामिल हैं और वो मिल नहीं पा
रहे। यह लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं और या फिर अन्य बस्तियों में चले गए हैं। जिनका पता नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed