फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सैन्य कर्मी को अरनिया पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया

विज्ञापन
crime
जम्मू। अरनिया पुलिस से एक सैन्य कर्मी को दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मी ने नाबालिग को शादी करने झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग ने बाद में जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली थी। सैन्य कर्मी के खिलाफ धारा 376 और 305 आईपीसी के तहत यौन अपराध पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सैन्य कर्मी की पहचान रंजीत कुमार गांव सई कलां और इस समय सुंदरपुर आरएस पुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत इन दिनों छुट्टी पर आया था। रविवार देर रात अरनिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की मौत के बाद जब पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो मोबाइल की डिटेल के मुताबिक पाया गया कि नाबालिग से उसकी बातचीत होती रहती थी। लड़की के परिजनों ने भी पुलिस को इस बारे में जानकारी मुहैया कराई थी। पुलिस पूछताछ में सैन्य कर्मी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed