{"_id":"600338538ebc3e2e7b610816","slug":"crime-jammu-news-jmu2271084183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी हद तक कड़ी कर दी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने नाकों की संख्या बढ़ाकर उनको अलर्ट कर दिया है। आने जाने वाली हर गाड़ी और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एसडीपीओ मोहिता शर्मा ने कुछ विशेष टीमों का भी गठन किया है। जो रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक इलाके में गश्त करती है। और जो भी संदिग्ध क्षेत्र हैं उन पर लगातार नजर बनाए हुए रखते हैं। रात को शुरू की गई इस गश्त से एक सप्ताह में बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में अपराध पर भी अंकुश लगा है। इसमें खासकर चोरी के मामले बिल्कुल नहीं रहे। इलाके में माहौल पहले से बदला हुआ दिख रहा है। क्योंकि पुलिस का कड़ा पहरा और गश्त के चलते जुर्म को अंजाम देने वाले लोगों को वारदातों पर अंकुश लगा है। उसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर कोई भी चूक बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस द्वारा नहीं होने दी जा रही है। एसडीपीओ मोहिता शर्मा ने बताया कि जिस तरह से बॉर्डर पर सुरंगे मिल रही हैं। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को लेकर कोई न कोई तंत्र चला रहा है। उसी के मद्देनजर हमने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्योंकि बाड़ी ब्राह्मणा से ही जम्मू जिला शुरू होता है। इसलिए इस क्षेत्र में हम कोई भी चूक नहीं होने देना चाहते।