फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पति, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

विज्ञापन
crime
बिश्नाह। गांव हरसा दबड्ड में 10 अगस्त को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 22 वर्षीय हेमा भगत के पति, सास और ननद के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाना, बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। हेमा भगत ने कुलदीप राज से प्रेम विवाह किया, और डेढ़ वर्ष में ही उनके रिश्ते इतने कड़वे हो गए कि हेमा भगत को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि पुलिस उस दिन भी मान रही थी कि आत्महत्या नहीं है यह हत्या का मामला लगता है। तब से हेमा भगत के परिजन इंसाफ की गुहार के लिए पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटकाए हुए थे। शुक्रवार को बिश्नाह पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाना, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए पति कुलदीप राज, हेमा की सास राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी ननद अनुराधा उर्फ मुन्नू फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed