फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

कार्रवाई के बजाय पीड़ित को गुमराह कर रही पुलिस

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मणा। बैंक खाते से ऑनलाइन की गई छह लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस कोई ठोस कार्रवाई की बजाय पीड़ित को गुमराह किए हुए है। इस मामले में बैंक ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और इसमें साइबर सेल की कार्रवाई को आधार मान रहा है। दूसरी तरफ इस ठगी होने के करीब 13 दिन बीच चुके हैं, और अभी भी कार्रवाई अधर में ही लटकी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा निवासी इरफान अहमद का अकाउंट एक्सिस बैंक में हैं। उनके खाते से 30 जुलाई की रात 9-10 बजे के बीच 5.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने 31 जुलाई को बैंक में करने के साथ ही बाड़ी ब्राह्मणा थाने में की। थाने के कर्मचारियों ने उन्हें यह आश्वासन दिया यह मामला साइबर को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। दो दिन इंतजार के करने के बाद उन्हें थाने से उनकी तहरीर की रिसीविंग दे दी गई और एक चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि यह साइबर सेल को भेजी जा रही है। उधर इरफान अहमद ने साइबर सेल में जानकारी हासिल की तो 8 अगस्त तक उनकी चिट्ठी साइबर सेल नहीं पहुंची। इस बीच डीएसपी आफिस बाड़ी ब्राह्मणा से उनके पास फोन से उनके मामले के बारे में जानकारी मांगी गई कि आखिर आपके साथ क्या वारदात हुई है। डीएसपी आफिस से उन्हें यह कहा गया कि इसकी शिकायत आपको स्वयं ही साइबर सेल में करनी चाहिए थी। इस फोन ने इरफान अहमद को चक्कर में डाल दिया कि पुलिस ने उनके मामले में कोई कार्रवाई करने के बजाय गुमराह कर दिया। विशेष बात यह है कि अभी भी इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन

बाद में इरफान अहमद ने स्वयं ही इस ठगी की शिकायत गांधी नगर स्थित साइबर सेल में नौ अगस्त को सेल के कर्मचारी अतुल कुमार को दी। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो पुलिस ने छह लाख रुपये की ठगी के इस मामले में न तो बैंक वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है और न ठगी करने वालों के खिलाफ ही कोई कदम उठाए गए हैं। हालांकि उन्हें साइबर सेल से यह उम्मीद जगी है कि उनके मामले में गंभीरता दिखाई जा रही है। कर्मचारी अतुल कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed