फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

लड़कियों से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
बिश्नाह। स्कूली छात्राओं के लिए दहशत का पर्याय बने एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल से आती जाती छात्राओं का पीछा कर यह शख्स उनके साथ छेड़छाड़ करता था। पिछले एक माह से परेशान छात्राओं ने हदें पार होने पर स्कूल प्रशासन को सूचना दी जहां से शिकायत पुलिस के पास पहुंची। रसूखदार परिवार से बताए जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। आरोपी की पहचान ऋषि कुमार उर्फ सोनू (31) निवासी अमीर नगर, बिश्नाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी सरोर के एक स्कूल की छात्राओं का कार में पीछा करता था। कई बार उनके साथ अश्लील हरकतें करने की बात भी सामने आई। शिकायत के अनुसार पिछले एक माह से यह शख्स स्विफ्ट कार जेके14बी-7305 में छात्राओं का पीछा करता था। छात्राएं दहशत में पहले किसी से बात नहीं कर पाईं। बाद में घर और स्कूल तक बात पहुंची। स्कूल प्रिंसिपल ने जब मामला बिश्नाह पुलिस थाने के संज्ञान में लाया तो पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को दबोच लिया। बुधवार को आरोपी की कार का बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा तक पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 354-डी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दीपक पठानिया ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी का दूर तक पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed