फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

युवक की टांग टूटी, पूरी रात लॉकअप में रखा

विज्ञापन
crime
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस पर घायल युवक को पूरी रात लॉकअप में रखने का आरोप लगा है। युवकी की टांग में फ्रेक्चर था। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि हड़बड़ी में उसकी बाइक एसएचओ से टकरा गई थी। जिससे एसएचओ को मामूली चोट पहुंची। हड़बड़ी में गिरे युवक की टांग में फ्रेक्चर आ गया। आरोप है कि एसएचओ ने अपना तो अस्पताल में इलाज करवा लिया लेकिन युवक का नहीं कराया। सोमवार को युवक के परिजनों ने कोर्ट के माध्यम से उसे लॉकअप से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि गलती युवक की थी। इधर घायल युवक ने कोर्ट में बख्शी नगर पुलिस की शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम रेडक्रॉस भवन बख्शी नगर के बाहर कुछ युवक बाइक के साथ खड़े थे। वहां से बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ करण चलोत्रा टीम के साथ गुजरे। उन्होंने युवकों से खड़े होने का कारण पूछा और अपने पीएसओ से कहा कि इनको पकड़ो। जैसे ही एसएचओ की गाड़ी रुकी तो युवक भाग निकले लेकिन बाइक वहीं छोड़ गए। एसएचओ ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कहीं साइड में छुप जाओ। युवक बाइक लेने आएंगे तो इन्हें पकड़ लेंगे। जैसे ही युवक आए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। इसी दौरान मची भगदड़ में जानीपुर का रहने वाला शुभम गुप्ता भी वहां से बाइक लेकर निकला तो एसएचओ से टकरा गया। टक्कर लगने से एसएचओ को खंरोच आ गई लेकिन बाइक से गिरने से युवक की टांग में फ्रेक्चर आ गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और थाने ले गए। वहीं एसएचओ ने जीएमसी में अपना एमएलसी बनाया और चले गए। सोमवार सुबह युवक के परिजन थाने पहुंचे और कोर्ट के माध्यम से युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

युवकों ने की थी हूटिंग, इसलिए पकड़ा
एसएचओ ने नाका लगाया हुआ था। वहां से युवक हूटिंग करते हुए जा रहे थे। जिन्हें पकड़ा गया। युवक की टांग में फ्रेक्चर नहीं है। उसको चोट जरूर आई है। वह अस्पताल में भर्ती है। उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शर्मा, डीएसपी बख्शी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed