{"_id":"5d6c1c3b8ebc3e93d47d52ae","slug":"crime-jammu-news-jmu1923707167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अफवाह ने पुलिस और सेना के होश उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अफवाह ने पुलिस और सेना के होश उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी । जिले में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंजाकोट इलाके में आतंकियों द्वारा एक व्यक्ति के मारे जाने की अफवाह फैली। इस अफवाह ने पुलिस और सेना जवानों के होश उड़ा दिए।
जानकारी के अनुसार पुलिस के कुछ सूत्रों ने पुलिस को जानकारी दी कि मंजाकोट के जंगली इलाके में आतंकियों ने निर्ममता पूर्वक एक व्यक्ति की हत्या करके फेंक दिया है। इससे क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही राजोरी से पुलिस पार्टी मंजाकोट के जंगली क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। वहीं इस वारदात की सेना को भी जानकारी मिली और उसके जवान भी उस तरफ दौड़ पड़े। करीब तीन घंटे तक सेना और पुलिस के जवानों ने मंजाकोट के जंगल को खंगाल डाला, लेकिन न कोई शव मिला और न ही कोई आतंकवादी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की एसओजी ने उस इलाके में कई लोगों से बातचीत की और व्यक्ति के मारे जाने के संबंध में पूछताछ की। जबकि इस वारदात के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं चला तो इसे एक अफवाह ही माना गया। पुलिस और सेना ने उनसे अपील की कि कहीं भी अफवाह फैलाने वाला कार्य न करें। पुलिस ने जनता से अपील की कि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दें।