फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ आक्रोश; इमरान, मसूद के पुतले फूंके

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में भाजपा नेता एवं सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पंच जवाहिरा बानू की आतंकियों द्वारा हत्या पर प्रदेश में आक्रोश है। मंगलवार को जम्मू में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने रोष रैलियां निकाल पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ भड़ास निकाली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से मांग की कि डार की शहादत का बदला लिया जाए।
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश प्रधान अरुण प्रभात सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के किए अपना बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर में आए बदलाव से आतंकवादी हताश हैं और ऐसे कृत्य को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। लेकिन सरकार उनका सफाया करके रहेगी। प्रदर्शन में हरिओम शर्मा, श्रेय सेठी, गौरव बलगोत्रा, वंश महाजन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, शिवसेना डोगरा फ्रंट ने भी रानी पार्क जम्मू में आतंकी हमले के विरोध में रोष रैली निकाली। इस दौरान आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर की तस्वीर जलाकर विरोध जताया। फ्रंट के पदाधिकारी अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण जम्मू-कश्मीर में अशांति का माहौल पैदा हो रहा है, जिसके मिटाने के लिए केंद्र को कड़े कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed