फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

ट्रक के जरिये 50 डिब्बों में ले जाई जा रहीं प्रतिबंधित दवा की 6 हजार बोतलें पकड़ीं

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक ट्रक से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप जम्मू से श्रीनगर ले जाई जा रही थी। एएनटीएफ ने छन्नी में नाके के दौरान ट्रक (पीबी 08 सीपी 5896) की तलाशी ली। इसमें 50 डिब्बों में साइकोट्रोपिक ड्रग्स (कोरेक्स) की 6000 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

चालक करण कुमार पुत्र बलराम कुमार और सह चालक यशपाल पुत्र चरणदास निवासी जिला नवांशहर के बलाचौर (पंजाब)को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक दिल्ली से जम्मू और जम्मू से कश्मीर की ओर आ रहा है। इसमें प्रतिबंधित दवाइयां ले जाई जा रही हैं। एएनटीएफ की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह जम्मू-कश्मीर यूटी में इस तरह दवाओं की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

-----------
बीते साल भी कई बार पकड़ी गई खेप
बीते साल भी एएनटीएफ ने नाकों के दौरान कई बार प्रतिबंधित दवाइयों की खेप पकड़ी है। हर बार दवाइयां पंजाब से ही जम्मू पहुंची हैं और ट्रकों के माध्यम से ही सप्लाई होती है, जिसमें इन नशीले पदार्थों को छिपाने के लिए जगह बनाई गई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नशे के लिए प्रतिबंधित दवाइयों
का प्रयोग कर रहे कई युवा
प्रतिबंधित दवाइयों का प्रयोग अकसर युवा नशे के लिए करते हैं। मेडिकल स्टोरों में भी इनकी डिमांड ज्यादा रहती है। चिकित्सक द्वारा लिखे जाने पर ही दवाइयां देने की अनुमति है, लेकिन अंदरखाते इसकी सप्लाई की जा रही है।

-----------
अंतरराज्यीय गिरोह के होने की संभावना
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि कहां से ये दवाइयां आ रही थीं और इन्हें कहां पहुंचाना था। एएनटीएफ कश्मीर में भी छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed