फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

पार्षद के घर और शिव मंदिर में घुस किया हमला, पति सहित सात लोग जख्मी

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। शहर के प्रेम नगर में वीरवार को वार्ड-7 की पार्षद के घर में घुसकर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से उनके पति और अन्य चार लोगों के साथ मारपीट की। इससे पहले आरोपियों ने क्षेत्र के शिव मंदिर में घुसकर ने दो युवकों को पीटा। सभी पीड़ितों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायलों में प्रेम नगर के रहने वाले विक्की चौधरी (पार्षद का पति), केवल कृष्ण, चंदन गिरी, पारुल, भारत भूषण, मनीश और साहिल शामिल हैं। पार्षद रितु चौधरी का कहना है कि कुछ दिन पहले शिव मंदिर और इसके आसपास हुए अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया था। वह यहां से अतिक्रमण हटाने की लगातार मांग कर रही थीं और क्षेत्र के लोग भी ऐसा चाहते थे। महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि वीरवार दोपहर करीब तीन बजे अतिक्रमणकारी मंदिर में घुस आए और वहां सो रहे दो युवकों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जब उन तक पहुंची तो वह मामले को शांत कराने पहुंचीं, लेकिन अतिक्रमणकारी उनके घर भी आ गए और पति के साथ चार अन्य लोगों से मारपीट की। आरोपियों के पास तलवारें और कई तेजधार हथियार थे, जिससे उन्होंने बुरी तरह से पीटा। रितु चौधरी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो नगर निगम ने की है, ऐसे में उनके पति और अन्य लोगों का क्या कसूर है। वह सिर्फ इतना चाहते थे कि मंदिर पर हुआ अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन

----------
खुद को पुलिस वाला बता
मंदिर में घुस आए आरोपी
मंदिर में मारपीट के दौरान घायल हुए युवकों ने बयान दिए कि आरोपी मंदिर में यह कहकर घुसे कि वे लोग पुलिस वाले हैं। यह सुनकर दरवाजा खोला तो सामने कई लोग हथियार लेकर खड़े थे, जिन्होंने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed