{"_id":"6053bfb28ebc3ec79e7bb90f","slug":"crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu231613656","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भाग निकला चोरी का आरोपी, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत से भाग निकला चोरी का आरोपी, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
विज्ञापन
जम्मू। नवाबाद पुलिस थाना पुलिस के चंगुल से एक आरोपी फरार हो गया। वीरवार दोपहर को आरोपी फैयाज अहमद को हाईकोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार नवाबाद पुलिस में चोरी के एक मामले में फैयाज अहमद को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि जब पुलिस कर्मी उसे कोर्ट लेकर जा रहे थे तो वह गच्चा देकर फरार हो गया और पुलिस की पूरी टीम दर्शक बनकर देखती रही। पुलिस की गिरफ्त से आरोपी के भाग जाने के बाद विभाग में हडकंप मच गया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद अपनी फजीहत बचाने के लिए पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच शुरू कर दी गई है। नवाबाद पुलिस थाने से आरोपी फैयाज को लेकर हाईकोर्ट गए कर्मियों को इस लापरवाही में शामिल पाया गया है।
त्रिकुटा नगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
जम्मू। शहर के त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वीरवार रात कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम और पहचान के लिए शव को शवगृह में रखवाया है। मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो