फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu kashmir,froud

ऑनलाइन ठगी वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत राजस्थान से आठ शातिर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,jammu kashmir,froud
जम्मू। साइबर पुलिस जम्मू ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना समेत आठ शातिरों को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी कर लोगों की कमाई लूट रहा था। इसके लिए ये लोग जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कर लोगों को सामान खरीदने के लिए आकर्षित करते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस थाना जम्मू में संजीव कुमार निवासी 26 मॉल अपार्टमेंट रोड नई दिल्ली ने शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे संपर्क कर खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बताया और गुवाहाटी (असम) में कार्यरत होने की बात कही। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए घरेलू सामान की कुछ तस्वीरों के साथ वर्दी में अपनी तस्वीरें भेजकर संपर्क विवरण पोस्ट किया।
विज्ञापन

वस्तुओं को खरीदने में रुचि के बाद शिकायतकर्ता ने जालसाजों से संपर्क किया और नकदी जमा करवाई, लेकिन सामान नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त शातिर जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल ऑनलाइन प्लेटफार्म पर करके सामान खरीदने के लिए लोगों को प्रभावित रहे थे। लेनदेन की भी जांच की गई, विज्ञापन के पंजीकरण विवरण प्राप्त किए गए और इसके बाद आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया। बाद में पता चला कि ये लोग राजस्थान के अलवर शहर के अलग-अलग इलाकों में रहकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
----------------------
डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई
जम्मू पुलिस ने राजस्थान के अलवर में आरोपियों की धरपकड़ के लिए डीएसपी प्रियंका के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विक्रम शर्मा और जाविद की टीम को प्रतिनियुक्त किया। स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई। इसके बाद मुख्य सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
--------------
ये हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में मौसम खान, अरिश खान, मनीष खान, सोकेत खान, इरफान खान, मुस्ताक खान और दीन खान निवासी ककराली गांव लिा अलवर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। जबकि आसिफ खान निवासी गढ़ी मेवात जिला भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। अन्य मामलों में शामिल आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

------------------------
ठगी से बचें लोग : साइबर पुलिस
साइबर पुलिस जम्मू ने लोगों से अपील की है कि अपने बैंक खाते से संबंधित कोई भी ओटीपी, यूपीआई पिन किसी भी व्यक्ति से साझा न करे। सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अनुचित मूल्य वाले उत्पादों की पेशकश करने वाले सस्ते ऑनलाइन ऑफर से भ्रमित न हों। धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed