फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu kashmir,drug,sumaggling

नशा तस्करी में महिलाओं को ढाल बना रहे तस्कर

विज्ञापन
crime,jammu kashmir,drug,sumaggling
जम्मू। प्रदेश में महिलाओं को ढाल बनाकर तस्कर नशे की सप्लाई कर रहे हैं। जम्मू शहर में इस माह ऐसा शायद ही कोई दिन होगा जब नशा तस्करी का केस दर्ज न हुआ हो। सबसे ज्यादा शहर के त्रिकुटा नगर में नशा परोसा जा रहा है। यहां इस कारोबार में महिलाएं तक शामिल हैं। बीते एक माह में तीन महिलाएं भी नशा तस्करी में गिरफ्तार की गई हैं। कश्मीर से हेरोइन, बिहार और छत्तीसगढ़ के गांजा व चरस भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात नवंबर को त्रिकुटा नगर में 170 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 10 नवंबर को त्रिकुटा नगर में ही छत्तीसगढ़ के तीन लोग नौ किलो गांजा के साथ पकड़े गए। 11 नवंबर को नबाबाद में 67 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 12 नवंबर को त्रिकुटा नगर नौ ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति, 13 नवंबर को त्रिकुटा नगर ही एक महिला को एक किलो गांजा के साथ पकड़ा। 14 नवंबर को डिग्याना में 16 किलो भुक्की के साथ दो आरोपी दबोचे गए। 15 नवंबर को दोमाना में 70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक पकड़ा गया। 17 नवंबर को नगरोटा में 380 किलो भुक्की के साथ दो तस्कर, 19 नवंबर को छन्नी में 16 ग्राम हेरोइन के साथ एक और 21 नवंबर को जानीपूर में 32 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 22 नवंबर को त्रिकुटा नगर में एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, वहीं 22 नवंबर को ही सतवारी में हेरोइन और कोकेन के साथ एक महिला को पकड़ा। 24 नवंबर को जानीपुुर में हेरोइन के साथ एक व्यक्ति और 27 नवंबर को बिहार के युवक को त्रिकुटा नगर में पकड़ा गया। अकेले त्रिकुटा नगर थाने में ही पिछले 30 दिनों में नशा तस्करी के छह मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पूरे शहर में 15 से ज्यादा एफआईआर में बिहार, छत्तीसगढ़ और कश्मीर के 22 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

----
इन इलाकों में परोसा जा
रहा सबसे ज्यादा नशा
जानकारी के अनुसार बिहार, ओड़िशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ के तस्कर बिहार और बंगाल से चरस व गांजा लाकर जम्मू में बेच रहे हैं। ये तस्कर सबसे ज्यादा शहर के कासिम नगर, राजीव नगर, त्रिकुटा नगर, बाग-ए बाहु क्षेत्र में सक्रिय हैं। यहां तक कि शहर के राजीव नगर और कासिम नगर की कुछ महिलाएं भी तस्करी में शामिल हैं। इन इलाकों से कई बार पुलिस ने महिला आरोपियों को नशे के साथ पकड़ा पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नशा तस्करी में कोई भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी। चाहे फिर कोई महिला हो या कोई और। नशे को लेकर पुलिस की सतर्कता का ही असर है कि इतने लोग पकड़े जा रहे हैं और नशा बरामद किया जा रहा है।
- प्रवक्ता, जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed