फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

कश्मीर से 17 किलो चरस ले जा रहे हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने कश्मीर से कार में लाई जा रही 17 किलो चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अमित कुमार और ओमवीर दोनों निवासी गोरार, खरखोड़ा, सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चरस को मुंबई और महाराष्ट्र में लेकर जाना था।
विज्ञापन

एएनटीएफ ने सूचना के बाद जम्मू के कुंजवानी-नगरोटा वाईपास पर बाग-ए-बाहु मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान कार (एचआर29एवी 3483) को रोका और तलाशी लेने पर 17 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कश्मीर से चरस लेकर आए हैं, जिसे अन्य तस्करों की मदद से मुंबई और महाराष्ट्र जैसे शहरों में बेचते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed