फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सूने घर से उड़ाए 25 तोला सोने के गहने, तीन लाख की नकदी

विज्ञापन
crime
जम्मू। लोअर गाड़ीगढ़ में चोरों ने एक सूने घर से 25 तोले सोना और तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। यह वारदात रविवार शाम की है, जिसे चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक ही अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में दलजिंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे वह परिवार सहित पड़ोस में ही एक रिश्तेदार के घर गए थे। दो घंटे के बाद जब लौटे तो देखा की सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने सिर्फ अलमारी को लोहे की राड को तोड़ा था। उसमें रखे हुए 25 तोले सोने के गहने और तीन लाख रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने घर में किसी अन्य वस्तु को हाथ नहीं लगाया है। सनद रहे कि उक्त घर के पास ही एक दिन पहले होलसेल की दुकान में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

शादी के गहने और नकदी थी
एक माह पहले दलजिंदर की बहन की शादी हुई थी। उसकी शादी के गहने और शगुन के तीन लाख रुपये पड़े हुए थे। चोरों ने अलमारी तोड़कर गहनों को निकाला और गहनों के बैग घर को आंगन में फेंक दिया है। सूत्रों के अनुसार तीन से चार लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह लोग पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की ओर से दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed