फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

छह दुकानों के ताले, शटर तोड़ कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
crime
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच पुराने हाईवे के किनारे लास्ट मोड़ से नई बस्ती तक छह दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने पांच लाख रुपये के सामान सहित नकदी पर हाथ साफ किया है। साथ ही तीन और दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के दौरान तीन से चार लोग दिखाई दिए हैं। इसमें वह रेकी करते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुराने हाईवे पर लास्ट मोड़ से नई बस्ती के बीच चोरों ने छह दुकानों के ताले और शटर तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जैसे ही दुकानदार दुकानें खोलने आए तो हड़कंप मच गया। सामान बिखरा देख होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। वहीं, तीन और दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास हुआ है। दुकानों से लगभग पांच लाख रुपये का सामान व नकदी चोरी हुई है। चोरों ने वर्कशॉप, करियाना, गिफ्ट सेंटर और हार्डवेयर दुकानों को निशाना बनाया है। हार्डवेयर की दुकान से तांबे की तार चोरी हुई, जिसकी कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है। करियाने की दुकान से दो हजार नकदी, जबकि गिफ्ट सेंटर से कैमरे उड़ाए गए हैं। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। दुकानदारों ने कहा कि रोजाना की तरह दुकानें बंद करके गए थे, लेकिन सुबह ताले टूटे मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन से चार चोर दिखे हैं। चोर एक एक कर हालात देखकर दुकानों की ओर बढ़े। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

दो घंटे तक दुकानो के पास घूमते दिखे संदिग्ध
रात को सीसीटीवी फुटेज में दो घंटे तक संदिग्ध दुकानों के आसपास घूमते दिखाई दिए हैं। इस दौरान उनके पास बैग भी थे। चोरों ने वारदात को बिना डर से अंजाम दिया। वारदात स्थल से रोजाना रात को वाहनों की आवाजाही भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि चौकीदार सोता रहा, हो गई चोरी
लास्ट मोड़ से नई बस्ती तक दुकानों की सुरक्षा के लिए रात्रि चौकीदार तैनात है। लेकिन वारदात के समय वह सो रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि वह दिन में भी काम करता है। हालांकि सुबह चौकीदार को दुकानदारों के गुस्से का सामना करना पड़ा है। पुलिस ने चौकीदार के बयान भी दर्ज किए हैं।

पुलिस के निगरानी तंत्र पर सवाल
चोर बेखौफ हो गए हैं। शहर में दिन के साथ ही रात को भी जगह-जगह पुलिस की तैनाती होती है। इसके साथ ही नाके, गश्त और मोबाइल वाहन के माध्यम से भी नजर रखी जाती है। लेकिन इस सब के बीच चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मामले में छानबीन जारी है। दुकानदारों के बयान दर्ज किए गए हैं। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- पंकज शर्मा, एसएचओ, गांधी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed