फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

चाय की दुकान पर व्यक्ति को धुना

विज्ञापन
crime
जम्मू। मनवाल पुलिस चौकी अंतर्गत रंजिश के चलते चाय की दुुकान पर दो लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। डंडों और लातों घूसों से बुरी तरह से पीट दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से घायल को बचाया गया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित चुन्नी लाल का कहना है कि वह किशनपुर में वह चाय की दुकान पर सोमवार शाम करीब 4 बजे बैठा हुआ था। तभी सागर सिंह और प्रकाश सिंह ने पीछे से आकर उनको पीटना शुरू कर दिया। लातों और घूसों से मारा और इसके बाद डंडे से टांग पर हमला किया। चुन्नी लाल की आंख और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। चुन्नी लाल का कहना ह कि पहले भी कई बार उस पर इस तरह का हमला किया गया है। वह पुलिस को पहले भी इसे लेकर जानकारी दे चुका है। मनवाल पुलिस चौकी प्रभारी अयूब खान का कहना है कि मारपीट को लेकर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed