{"_id":"5fd7d2e58ebc3e3ba6420bb8","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2247682181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह में परिवार को बंधक बना लूट करने वाले पांच डकैत सार भर बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह में परिवार को बंधक बना लूट करने वाले पांच डकैत सार भर बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिश्नाह में एक साल पहले परिवार को लूटने वाले डगैत गिरोह के पास शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी राजस्थान के हैं और शाहरुख खान नाम से गिरोह बनाया था। जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह ने बिश्नाह में एक परिवार पर हमला कर नकदी और गहने लूट लिए थे। शिकायतकर्ता सुनीता देवी निवासी पल्ली चक्क ने पुलिस थाना बिश्नाह में मामला दर्ज करवाया था। महिला ने शिकायत दी थी कि पांच सितंबर, 2019 की रात करीब एक बजे कुछ आवाजें सुनाई दीं, जब वे उठे तो देखा कि कुछ अज्ञात लोग घर में जबरदस्ती लाठियां लेकर घुस आए और परिवार के सदस्यों की पिटाई कर लूटपाट की। आरोपी सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की और कई संदिग्धों से भी पूछताछ की गई।
---------
ऐसे पकड़ में आए शातिर
एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर खान की अगुवाई में एसएचओ बिश्नाह ताहिर यूसुफ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। बाद में शाहरुख खान नाम के गिरोह की राजस्थान में पड़ताल पुलिस ने की और मामले की तय तक पहुंची। आरोपियों को गिरफ्तार करने के पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने लूटपाट की वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही चार लाख रुपये के गहने बरामद किए। यह कार्रवाई एसएसपी श्रीधर पाटिल की देखरेख में की गई। इसके अलावा गिरोह की पहले की गई चोरियों में भी संलिप्तता पाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किन-किन जगहों पर इन्होंने डकैती की है।
---------
ये हैं आरोपी
आरोपियों में शाहरुख खान निवासी पिलानी जिला झुंजुनू (राजस्थान), मोहब्बत निवासी पिलानी जिला झुंझनू, सवन निवासी पिलानी, रहमान निवासी चंदवा जिला झुंजूनू (राजस्थान) शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के लीडर असलम निवासी राजस्थान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।