{"_id":"5fd681668ebc3e3b6366ecff","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2247056141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी पांच दिन बाद सांबा से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी पांच दिन बाद सांबा से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पांच दिन बाद सांबा के परजानी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार, पुत्र सोमनाथ, त्रिकुटा नगर के रूप मेें हुई है। आरोपी की तलाश बुधवार से की जा रही थी, लेकिन वह अलग-अलग ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। रविवार को इनपुट मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को सांबा से गिरफ्तार कर लिया। त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के एसएचओ दीपक पठानियां ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवती को भी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। उसका मेडिकल करवाया गया है। उधर, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा कर रहा है और आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहा है।
यह है मामला
बुधवार को त्रिकुटा नगर में एक प्लाट में झुग्गी में रहने वाले परिवार की 20 वर्षीय बेटी के साथ प्लाट मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों ने त्रिकुटा नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकियां दे रहा था। पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बीते दिन पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन भी किया था।