फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं को ठगने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने सेना में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अब्दुल हमीद डार उर्फ जाहिद निवासी कलंत्र करेरी बारामुला अन्य साथियों के साथ मिलकर यह रैकेट चला रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी तत्काल मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। क्राइम ब्रांच जम्मू में राधेशाम निवासी गांव कान्हा तहसील हीरानगर (कठुआ) ने शिकायत दी थी कि 2009 में वह स्वर्ण लाल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। आरोपी ने बताया कि वह एक सेना में अधिकारी है और डेढ़ लाख रुपये के बदले में सेना में नौकरी दिला देगा। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद ने स्वर्ण लाल के साथ मिलकर 12 से अधिक युुवाओं से रुपये ऐंठ लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। जांच में सामने आया कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर युवाओं को ठगता है। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए। शिकायत मिलने पर प्रारंभिक जांच शुरू की गई और आरोपों की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed