फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सुंजवां में दो हथियारबंद दिखे, शहर में अलर्ट जारी

विज्ञापन
crime
जम्मू। शहर के बाहरी इलाके सुंजवां में सोमवार देर रात दिखे दो संदिग्ध हथियारबंदों की तलाश में दूसरे दिन मंगलवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। खासकर नेशनल हाइवे के साथ लगते इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर नाके लगाकर सर्च की जा रही है। पुलिस का आतंक विरोध दस्ता और सेना भी तलाशी में जुटी है। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने नगरोटा सैन्य कैंप, बठिंडी, सुंजवां, चौआदी, कुंजवानी, गंग्याल, सिद्धड़ा सहित कई इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया। इन इलाकों में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उसने सुंजवां क्षेत्र में दो हथियारबंद को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया। पुलिस ने अपने स्पेशल आपरेशन ग्रुप और संबंधित क्षेत्रों के थानेदारों से लेकर चौकी अफसरों को चौकस रहने को कहा है। पुलिस जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन

लगातार गश्त करने के निर्देश
एसपी साउथ विनय शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास सूचना मिली थी कि सुंजवां इलाके में दो संदिग्ध देखे गए हैं। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि संदिग्धों के बारे में कुछ पता नहीं चला है लेकिन अलर्ट जारी है। पुलिस कर्मियों को इलाके में लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस सर्तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed