फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime in ramgarh

Jammu News: किसान के घर से सात क्विंटल चावल चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
crime in ramgarh
रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव जेडरा में वीरवार रात दो बजे किसान रंजीत सिंह के घर से चोर सात क्विंटल चावल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर वाहन लेकर पहुंचे थे, जिसमें बोरियां लादकर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना वीरवार रात दो बजे की बताई जा रही है। परिवार उस समय सो रहा था। चोर घर के बने स्टोर में पड़ा सात क्विंटल चावल लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार उठा तो देखा कि स्टोर के अंदर चावल बिखरे हुए थे। चोरों ने घर के पिछली तरफ दीवार में सेंध में लगाकर चोरी को अंज़ाम दिया। रंजीत सिंह ने बताया तीन से चार चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उसमें दो चोर दिख रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed