{"_id":"6112e5fd8ebc3ef39754dc16","slug":"crime-froud-jammu-news-jammu-city-news-jmu2413354103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर भगोड़े सैनिक ने फर्जी क्लर्क बनकर की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर भगोड़े सैनिक ने फर्जी क्लर्क बनकर की लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) का फर्जी क्लर्क बनकर भगोड़े सैनिक ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपी पर क्राइम ब्रांच जम्मू में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उक्त धोखेबाज ने एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक पूर्व कर्मी को झांसे में लेकर कई लोगों के दस्तावेज लेकर लाखों रुपये ऐंठे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले जसवीर सिंह की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच कर पाया कि भगोड़े सैनिक दीपक कुमार निवासी कठुआ ने अपना नाम बदलकर धोखाधड़ी की है।
दीपक ने फेसबुक पर नीरज कुमार के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया। इसके बाद जसवीर सिंह को उसके फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी और कहा कि वह यहां से रिटायर हुआ है, वहीं पर क्लर्क का काम करता है। जसवीर भी सेना से रिटायर हुए हैं। दोनों में बातचीत होने पर नीरज (असली नाम दीपक) ने कहा कि वह उधमपुर एमईएस में तैनात है और यहां पर कुछ पदों पर भर्ती निकली है। अगर उनके कोई परिचित हो तो उसके दस्तावेज भेज दें, वह नौकरी लगवा देगा। जसवीर ने कुछ लोगों के दस्तोवज और पैसे नीरज को किसी दूसरे के खाते के नंबर पर ट्रांसफर किए। इसके बाद कुछ और लोगों के दस्तावेज के साथ पैसे भेजे गए। आरोपी ने रकम मिलने के बाद जसवीर से बात करना बंद कर दिया। जसवीर ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच जम्मू को की। एसएसपी क्राइम ब्रांच जम्मू राजेश्वर सिंह के अनुसार मामले की जांच कर पाया गया कि नीरज कुमार सेना से भगोड़ा है, जिसका असली नाम दीपक कुमार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।