फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,froud

नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,froud
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने और अन्य वारदातों में शामिल सात साल से फरार चल रहे दो शातिरों को जम्मू में गिरफ्तार किया है। ये दोनों अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। आरोपियों की पहचान कैलाश पति और मुकेश निवासी मसाली डांडाल तहसील, जिला किश्तवाड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई हैं। ये दोनों अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचने और युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठते थे। आरोपियों ने पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं से 21,50,000 रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

क्राइम बांच ने टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सात साल पहले सिटी अदालत में दोनों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया था, जहां उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया। अपराध शाखा जम्मू में शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचते रहे। दोनों जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में जगह बदलते रहे। चूंकि मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे, इसलिए उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुक्र की गई। क्राइम ब्रांच टीम ने योजना और प्रभावी समन्वय के साथ उनकी उपस्थिति के संबंध में इनपुट जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed