{"_id":"60171d9b8ebc3e328441b578","slug":"crime-firing-jammu-news-jammu-city-news-jmu228128595","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में पड़ोसी पर दागी गोली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में पड़ोसी पर दागी गोली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सतवारी के चट्ठा इलाके में भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों में गोली चल गई। गोली युवक के सीने के पास लगी। घायल को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
चट्ठा के वार्ड-5 शिव नगर (हक्कल) में दो पड़ोसी परिवारों के बीच सात साल से चल रहा भूमि विवाद शनिवार को खूनी झड़प में बदल गया। शनिवार देर रात दोनों परिवारों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई और आपस में गाली-गलौच करने लगे, जो मारपीट तक पहुंच गई। एक परिवार के युवक पंकज सिंह मन्हास ने दूसरे परिवार के युवक दीपक कुमार (37) पुत्र कस्तूरी लाल पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली दीपक के सीने के पास लगी। गोली लगने के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिवार और अन्य लोगों ने घायल को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, यहां उसका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-----
सात साल से चल रही है रंजिश
चट्ठा पुलिस चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश रोशन के अनुसार पिस्तौल पंकज सिंह के पिता के नाम पर थी, जो कि एक रिटायर कर्मी हैं। अब पिस्तौल पंकज के नाम पर रिटेन हो रखी है। आरोपी पंकज को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों परिवार पड़ोसी हैं और सात साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में भी विचाराधीन है। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।