फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

Jammu News: नई बस्ती मंदिर में चोरी, माता की नथ और दानपात्र से नकदी ले गए शातिर

विज्ञापन
crime
जम्मू। नए साल पर शहर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद चोरों ने शनिवार की रात नई बस्ती स्थित मंदिर में सेंध लगा डाली। शातिरों ने मंदिर के गेट पर लगे ताले तोड़कर माता की नथ और दानपात्र से नकदी निकाल ली। अति व्यस्त नई बस्ती इलाके की मुख्य मार्केट में ही माता का मंदिर है। चोरी करने वाला सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। वह नकाब पहनकर चोरी करने आया था और इसके बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार जब लोग मंदिर में तड़के चार बजे माथा टेकने पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था, जो गेट के सामने ही फेंक दिया गया था। लोगों ने इसकी घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जरूरी सबूत और सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी। मंदिर की मूर्तियों पर लगे फिंगर प्रिंट भी लिए गए। बता दें कि नई बस्ती से एक किलोमीटर दूर सतवारी में पुलिस का नाका है। इस इलाके में पूरी रात पुलिस की गश्त रहती है। 31 दिसंबर का दिन होने के चलते वैसे भी हर जगह सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। बावजूद इसके चोरों ने बीच बाजार मंदिर में सेंध लगा दी। स्थानीय दुकानदारों और लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को इतनी सुरक्षा के बीच भी चोरी होना साफ है कि कोई मुस्तैदी नहीं थी।
विज्ञापन

------
पशु तस्करी के दो प्रयास विफल
एक चालक काबू, दूसरा फरार
- बन टोल प्लाजा में दो वाहनों से छुड़ाए गए 22 मवेशी
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास विफल किए हैं। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। दो वाहनों से पुलिस ने 22 मवेशियों को मुक्त कराया है। दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने उधमपुर की तरफ जा रहे ट्रक (जेके14सी 8377) को बन टोल प्लाजा पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो इसमें 12 मवेशी लदे हुए थे। एक अन्य मामले में पुलिस ने वाहन (जेके02बीटी 6357) को रोका। इसमें से 10 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक अनवर मोहम्मद निवासी डंसाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed