फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

प्रधानाचार्य पर स्कूल में शराब पीकर आने का आरोप

विज्ञापन
crime
नशे में धुत्त प्रधानाचार्य।
ज्यौड़ियां। शिक्षा जोन खौड़ की पंचायत सामोआ के हाई स्कूल मिलें दी खूई में प्रधानाचार्य पर पंचायत ने स्कूल में शराब पीकर आने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य हरबंस लाल स्कूल में हर रोज शराब पीकर आते हैं। इस दौरान वह अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत शुक्रवार को सरपंच अनुराधा शर्मा की तरफ से एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से की गई। एसडीएम की तरफ से मामले पर करवाई करते हुए हाई स्कूल नरायाणा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जो पंचायत की तरफ से प्रधानाचार्य पर लगाए आरोप की जांच करेगी। इस विषय में सरपंच अनुराधा शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य स्कूल में हर रोज शराब पीकर आते हैं। इसकी जानकारी मुझे काफी अर्से से विद्यार्थियों द्वारा जा रही थी। हमने कई बार कोशिश की कि प्रधानाचार्य समझ जाएं। सरपंच ने बताया कि इससे पहले हमने पुलिस चौकी में भी बताया और चौकी प्रभारी स्कूल में आए भी। उन्होंने भी प्रधानाचार्य को उनकी अहमियत बताई और उनको बताया कि आपका विभाग समाज की नींव है।
विज्ञापन

स्कूल के अन्य स्टाफ ने भी समझाया लेकिन इन पर कोई असर नहीं हो रहा था। वह हर रोज शराब पीकर आते रहे और स्कूल में बेवजह गाली गलौच करते रहते। स्कूल में महिला स्टाफ भी है। इस पर आज हमने एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हमारे पास पंचायत सामोआ की सरपंच अनुराधा शर्मा की तरफ से शिकायत की गई है कि मिलें दी खूई में तैनात स्कूल के प्रधानाचार्य हरबंस लाल स्कूल में शराब पीकर आते हैं। यहां पर अभद्र व्यवहार करते हैं। जिस पर हमने एक टीम का गठन किया है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
-अनिल कुमार ठाकुर, एसडीएम, खौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed