फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

मवेशी तस्करों को पकड़ने में एसपीओ घायल

विज्ञापन
crime
अखनूर। कस्बे के मुख्य सड़क पर वीरवार की रात करीब तीन बजे मवेशी तस्करी का प्रयास एसपीओ ने विफल कर दिया। इस पर जानलेवा हमले में एसपीओ गंभीर रूप घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात कस्बे से मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से टाटा मोबाइल पर सवार सात तस्करों ने मुख्य बाजार से मवेशियों को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच अकेले गश्त कर रहे एसपीओ मिल्खी राम तस्करों से भिड़ गए। तस्करों उस पर पत्थरों से हमला किया और टाटा मोबाइल ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। एसपीओ ने भाग कर जान बचाई, जिस पर वह गंभीर रूप घायल हो गया। उसे अखनूर उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपीओ मिल्खी राम ने बताया कि कस्बे में मवेशियों को ले जाने के उद्देश्य से झड़प हो गई। मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों कीसंख्या सात थी। उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद वाहन पर सवार हो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच जारी है।
----------
सीमावर्ती क्षेत्र में मवेशियों तस्करों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि अखनूर, खौड़ पुलिस ने आए दिन अवैध तरीके ले जा रहे मवेशियों को बरामद भी किया। इसके बावजूद तस्करों क्षेत्र के अवैध रूप से मवेशियों को राजोरी, पुंछ में ले जाकर मंहगे दामों में बेचते हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एकाएक मवेशियों की तस्करी में बढ़ोतरी हुई है। लोगों का कहना है कि अखनूर में बड़ी संख्या में लावारिस मवेशी थे, जो जगह-जगह बाजारों में खडे़ मिलते थे, जिसमें चार सांड भी थे, जो अक्सर आए दिन भिड़ंत में लोगों को जानमाल का नुकसान पहुंचाते थे, मगर अचानक गायब होने पर ऐसी आशंका है कि इन्हें तस्करों ने उठाया है। लोगों का कहना है कि गायब मवेशियों में बड़ी संख्या में दूधाधारी गाय भी हैं जो कि चिह्नित भी थी। लोगों ने बताया कि तस्करों ने अखनूर सहित अन्य आसपास गांवों से भी मवेशियों को उठाया है, जबकि ग्रामीण विरोध भी करते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को क्षेत्र से हो रही मवेशी तस्करी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed