फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricketer Rahul Dravid with the family visit Amarnath temple

क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ किए बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन

Mon, 02 Apr 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Apr 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Rahul Dravid with the family visit Amarnath temple

रविवार दोपहर को भारत के जाने माने क्रिकेट स्टार राहुल द्रविड़ ने अपने परिवार के साथ जिले की मंडी तहसील में स्थित भगवान शंकर के प्राचीन धाम बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में माथा टेका। उन्होंने भगवान शंकर के स्वयंभू चट्टान स्वरूप शिव लिंग के दर्शन किए।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर समिति की तरफ  से राहुल द्रविड़ का जोरदार स्वागत भी किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर राहुल द्रविड़ पुंछ ब्रिगेड के कमांडर एएस पिंडारकर और अन्य अधिकारियों के साथ बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहुल ने मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। जानकारी के अनुसार राहुल द्रविड़ अपने परिवार के साथ यहां आए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर एएस पिंडारकर राहुल के जीजा हैं। उनसे मिलने के लिए वह शनिवार शाम को पुंछ पहुंचे थे और रविवार की सुबह वे बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed