{"_id":"5ac166014f1c1bd8618b4e32","slug":"cricketer-rahul-dravid-with-the-family-visit-amarnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ किए बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ किए बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 02 Apr 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
रविवार दोपहर को भारत के जाने माने क्रिकेट स्टार राहुल द्रविड़ ने अपने परिवार के साथ जिले की मंडी तहसील में स्थित भगवान शंकर के प्राचीन धाम बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में माथा टेका। उन्होंने भगवान शंकर के स्वयंभू चट्टान स्वरूप शिव लिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंदिर समिति की तरफ से राहुल द्रविड़ का जोरदार स्वागत भी किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर राहुल द्रविड़ पुंछ ब्रिगेड के कमांडर एएस पिंडारकर और अन्य अधिकारियों के साथ बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहुल ने मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। जानकारी के अनुसार राहुल द्रविड़ अपने परिवार के साथ यहां आए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सेना की पुंछ ब्रिगेड के कमांडर एएस पिंडारकर राहुल के जीजा हैं। उनसे मिलने के लिए वह शनिवार शाम को पुंछ पहुंचे थे और रविवार की सुबह वे बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन