फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricketer Irfan Pathan to start career second innings with JKCA, only coaches and mentor role

जेकेसीए के साथ दूसरी पारी शुरू करेंगे इरफान पठान, केवल कोच कम मेंटर की निभाएंगे भूमिका 

Wed, 01 May 2019 04:03 AM IST
देव कश्यप अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 May 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Irfan Pathan to start career second innings with JKCA, only coaches and mentor role
इरफान पठान (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के साथ भारतीय टीम के आलराउंडर इरफान पठान अपनी दूसरी पारी शुरू करेंगे। इरफान पठान और जेकेसीए के बीच एक वर्ष का कॉन्ट्रेक्ट साइन हुआ है। इस बार पठान केवल कोच कम मेंटर के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे। वह टीम के लिए मैच नहीं खेलेंगे। 

विज्ञापन


राज्य में रासिक सलाम, बासित बशीर, उमरान मालिक, कामरान इकबाल, मुजतुबा यूसुफ, कन्हैया वाधवान जैसे कई युवाओं क्रिकेटर की खोज इरफान पठान ने अपने कार्यकाल में की है। पठान का राज्य टीम के साथ 2018-19 का कंट्रैक्ट आईपीएल शुरू होने से पहला समाप्त हुआ था। इरफान पठान इस बार टीम के साथ केवल मार्गदर्शक और कोच के रूप में जुड़ेंगे।
विज्ञापन


पठान के दोबारा राज्य क्रिकेट से जुड़ने पर राज्य टीम के कप्तान परवेज रसूल ने खुशी का इजहार किया है। रसूल ने कहा कि पठान के मार्गदर्शन में 2018-19 के सत्र में राज्य टीम ने क्रिकेट के प्ररूप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। टीम ने रणजी ट्राफी में तीन मैच के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। जेकेसीए के सीईओ सैयद आशिक बुखारी ने बताया कि इरफान पठान दोबारा टीम से जुड़ रहे हैं। उनका पिछला कार्यकाल काफी सफल और सकारात्मक रहा था। आईपीएल खत्म होने के बाद वह टीम से दोबारा जुडे़ंगे। अभी उनके साथ कांट्रैक्ट को लेकर प्रक्रिया चली रही है, कांट्रैक्टमनी को लेकर अभी बात फाइनल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान इस बार टीम के साथ कोच कम मेंटर के रूप में जुड़ेंगे। वह टीम की ओर से मैच नहीं खेलेंगे। आईपीएल के बाद वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अभी कॉन्ट्रेक्ट में पैसों की बात नहीं हुई है, बहुत जल्द इस पर पूरी बात की जाएंगी।  -सैयद मुश्ताक अली बुखारी, सीईओ, जेकेसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed