फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket,Winner

विशाल के पंच, मुसैफ के अर्धशतक से जम्मू संभाग बना अंडर-23 चैंपियन

विज्ञापन
cricket,Winner
जम्मू। जेकेसीए ऑरेंज (जम्मू संभाग) की टीम ने अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में जेकेसीए येलो (कश्मीर संभाग) को सात विकेट से शिकस्त दी है। मुकाबले में जेकेसीए ऑरेंज के लिए विशाल ने पांच विकेट, जबकि मुसैफ ने 63 रन की शानदार पारी खेली है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को जीजीएम साइंस कॉलेज के मैदान पर हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए येलो की टीम 74 रन ही बना सकी। टीम के लिए कामरान इकबाल (18) और जेयाद मांगरे (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। जेकेसीए ऑरेंज के लिए विशाल कुमार ने 18 रन देकर पांच और कुलप्रीत ने 16 रन देकर चार विकेट लेकर जेकेसीए येलो की टीम को समेटने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकेसीए ऑरेंज की टीम ने मुसैफ की 63 रन की पारी के दम पर सात विकेट से मुकबले सहित प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। जेकेसीए येलो के लिए मुजतबा यूसुफ ने दो विकेट लिए। फाइनल मुकाबले में एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह और नगर निगम मेयर चंद्र मोहन गुप्ता मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान जेकेसीए उपसमिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे टूर्नामेंट सितारे
विशाल कुमार बने टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मुसैफ अजीज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कवलप्रीत सिंह सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, शिवांश शर्मा सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और जुनैद काजी होनहार खिलाड़ी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed