फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket Tournament Organised

Jammu News: वॉर और ब्लैक हंक्स बने दोहरे क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता

विज्ञापन
Cricket Tournament Organised
गांदरबल में आयोजित एसएसबी की क्रिकेट प्रतियोगिता। स्रोत एसएसबी
- गांदरबल में 13वीं बटालियन एसएसबी ने कराया था आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गांदरबल। जिले के डिग्निबल में 13वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो चरणों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया। इसका समापन सोमवार को डिग्निबल क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। खेले गए दो फाइनल मुकाबलों में वॉर क्रिकेट और ब्लैक हंक्स सुहामा ने जीत दर्ज की।
इन दोनों टूर्नामेंट में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता ने स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। पहले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम बाकुरा ब्रेव्स (164/5) को हराकर वॉर क्रिकेट क्लब (165/5) विजेता बनी। दूसरे टूर्नामेंट में फाइनल में ब्लैक हंक्स सुहामा (166/9) ने क्रिसेंट इलेवन रंगील (161/6) को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना, टीम भावना को मजबूत करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से आत्मविश्वास विकसित करना रहा। समापन समारोह में कमांडेंट मुकेश सिंह यादव, उप कमांडेंट मुनेश कुमार तथा उप कमांडेंट डॉ. भारत कुमार चौधरी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उपस्थित रही जिन्होंने पूरे जोश व उत्साह से खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed