कश्मीरी की प्रतिभाओं के विकास के लिए अनोखी पहल, श्रीनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के हुमहमा स्थित एसटीसी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और एसटीसी बीएसएफ हुमहुमा के संयुक्त तत्वाधान में तीसरे बाबा बंदा सिंह जी बहादुर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस रंगारंग आयोजन के अवसर पर कश्मीर के विभिन्न इलाकों से आई करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डीआईजी (ऑपरेशंस) एसके मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद टीमों और युवाओं को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि हम खुद भी ऐसे आयोजनों का समर्थन करते हैं। इस टूर्नामेंट के पिछले दो आयोजनों में भी बीएसएफ भागीदार रही है और हम आगे भी इस दिशा में साथ की उम्मीद करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के उत्साह में वृद्धि होगी और वो बुरे कामों से दूर रह सकेंगे। आयोजकों के अनुसार इस टूर्नामेंट का लक्ष्य कश्मीर में क्रिकेट की प्रतिभाओं का प्रोत्साहन और घाटी के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करना है।
'कश्मीर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है लक्ष्य'
टूर्नामेंट की आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी कोशिश है कि कश्मीर में छिपी प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखा जाए। वहीं इस मौके पर मौजूद टीमों और खिलाड़ियों में भी इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिला।