{"_id":"6547fe4beff1ab0123073b07","slug":"cricket-tournament-gho-manhasa-jammu-news-c-10-jam1008-237951-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घो मन्हासा में शहीद कीमत लाल चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट, चट्ठा गुजरां ने 2 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घो मन्हासा में शहीद कीमत लाल चौधरी क्रिकेट टूर्नामेंट, चट्ठा गुजरां ने 2 विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। शहीद कीमत लाल चौधरी के परिवार ने रविवार को युवा जाट सभा के सहयोग से घो मन्हासा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। शहीद कीमत लाल चौधरी टूर्नामेंट का फाइनल मैच चट्ठा गुजरां टीम और चैहानी चक टीम के बीच खेला गया। चैहानी चक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चट्ठा गुजरां टीम ने 2 विकेट से मैच जीत लिया। फाइनल मैच में डीआईजी शक्ति पाठक मुख्यातिथि रहे जबकि नवनियुक्त एसएसपी जम्मू विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। डीआईजी शक्ति पाठक ने क्षेत्र के युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क, एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर, एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जम्वाल, नगर निगम कमेटी घो मन्हासा जतिंद्र सिंह, जम्मू बॉर्डर प्रभारी राजिंद्र सिंह चिब और युवा जाट सभा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
रियांश महाजन ने जीता स्वर्ण और रजत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में संपन्न हुई जिला स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में रियांश महाजन ने स्वर्ण और रजत पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था। रविवार शाम पीर खो स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेताओं को पदक वितरित किए। विजेता रियांश महाजन ने 5 से 7 वर्ष के आयुवर्ग की 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1000 मीटर में रजत पदक जीता।