{"_id":"a8bc726ff9641d04d1ea83d9a40c36e6","slug":"cricket-tournament-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मुकाबलों पर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मुकाबलों पर मौसम की मार
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पांचवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के मुकाबलों को एक सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को दूसरे सत्र के मैच को बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया था, जबकि वीरवार को भी मौसम खराब रहने और गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू होने की वजह से प्रतियोगिता को एक सप्ताह तक का विराम दिया गया है।
विज्ञापन
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 जनवरी को अगला मैच खेला जाना प्रस्तावित है।
यानी 27 जनवरी तक प्रतियोगिता को विराम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्यारह जनवरी को शुरू की गई प्रतियोगिता में अब तक ग्यारह मैच ही खेले जा सके हैं। जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत की नामी टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन