फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket Premier Leaque

Jammu News: रियासी रॉयल्स ने नेशनल क्लब को 17 रन से हराया

विज्ञापन
Cricket Premier Leaque
रियासी में जारी मैच में शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद।
- जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : विजयपुर टीम के न आने पर फाइटर इलेवन विजेता घोषित संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रियासी रॉयल्स ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को हराया तो दूसरे मैच में विजयपुर वॉरियर्स की टीम के नहीं आने से फाइटर इलेवन को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया गया।
रियासी रॉयल्स की टीम ने 16.3 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर कुल 82 रन बनाए। अमन राजपूत ने 12, मोहम्मद असीम ने 17, रिंकू कुमार ने नाबाद 12 रन बनाए। इसके अलावा टीम को 11 रन अतिरिक्त मिले। एनसीसी के गेंदबाज अनिकेत संब्याल, अर्जुन व बलबीर ने दो-दो विकेट लिए। नरेंद्र शर्मा, पंकज भारद्वाज व विधुर को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीसी की टीम ने 13.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों के मैदान में उपलब्ध नहीं होने के बाद आयोजकों ने रियासी रॉयल्स को 17 रन से विजेता घोषित कर दिया। रियासी के गेंदबाज इम्तियाज भट्ट को तीन विकेट हासिल करने पर मैन आफ मैच चुना गया। अन्य गेंदबाज आसिफ मलिक व देव करण ने भी दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच फाइटर इलेवन व विजयपुर वॉरियर्स के बीच खेला जाना था लेकिन विजयपुर की टीम के नहीं आने और मैच खेलने से इन्कार करने पर आयोजकों ने फाइटर इलेवन को बिना मैच खेले ही विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed