फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket Ju quarterfinals

क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में जेयू

Tue, 02 Dec 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cricket Ju quarterfinals

मुंबई यूनिवर्सिटी में जारी वीसी ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में जम्मू यूनिवर्सिटी ने नाक आउट आधार पर मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वाइस चांसलर कप ट्वंटी-20 मुक ाबले में सोमवार को शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नालाजी को 35 रनों से पराजित किया। जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने आठ विकेट पर 157 रन बनाए।

विज्ञापन


इसके जवाब में स्कास्ट की टीम इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और नौ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। निरंजन और अभिनव फिर से 32 और 28 टाप स्कोररों में शामिल रहे, जबकि राजकुमार ने 22 रन, विशाल ने 20 रन तथा दाउद इकबाल ने 16 रनों का योगदान दिया। जम्मू यूनिवर्सिटी के सजाद, इश्तियाक और अमीन ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


स्कास्ट कश्मीर निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और उसने बीस ओवरों का कोटा नौ विकेट गंवाने पर पूरा कर ली। तारिक ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि रफत और इम्तियाज ने 21 और 17 रन बनाए, जबकि जम्मू यूनिवर्सिटी के पवन ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा किया और अपने स्पेल में सात रनों में तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दाउद और संदीप ने एक-एक विकेट हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राजकुमार को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। उल्लेखनीय है कि मुंबई यूनिवर्सिटी में 27 नवंबर से वाइस चांसलर्स कप ट्वंटी-20 टूर्नामेंट जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed