फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

दीक्षांत के शतक और वंशज के छह विकेट से जीता जेकेसीए ए1

विज्ञापन
cricket
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) द्वारा आयोजित अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। दो मुकाबले जम्मू और दो श्रीनगर में हुए। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर जेकेसीए ए1 और ए3 के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जेकेसीए ने 220 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए ए1 ने 50 ओवर में 309 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान दीक्षांत कुंडल ने 140 गेंदों पर 15 चौके और सात छक्कों की मदद से 190 रन की शानदार पारी खेली। ए3 के लिए जयपाल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ए3 की पूरी टीम 89 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए विनायक ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। ए1 के लिए वंशज ने छह 6.2 ओवर की गेंदबाजी में 10 रन पर छह विकेट झटके।
विज्ञापन

कंट्री क्रिकेट स्टेडियम घरोटा में जेकेसीए ए4 और ए2 के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए ए4 ने 125 रन बनाए। ए3 के लिए सनूप भगत ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए ए2 ने ए3 विकेट रहते मुकाबला अपने नाम किया। वहीं शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में श्रीनगर में जेकेसीए बी1 और बी3 के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बी1 ने 50 ओवर में 226 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी3 की पूरी टीम 184 रन पर ढेर हो गई। वहीं एक अन्य मुकाबले में बी2 ने बी4 को 74 रन से हराया। जेकेसीए बी4 ने 154 रन से आगे खेलते हुए 313 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हए बी4 की टीम 239 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed