{"_id":"646a6b466c70f6e390021ab4","slug":"cricket-competition-samba-news-c-10-1-121444-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्यासपुर क्रिकेट क्लब बना तलहार टूर्नामेंट का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्यासपुर क्रिकेट क्लब बना तलहार टूर्नामेंट का विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्णायक मुकाबले में दब्बड़ क्रिकेट क्लब को 72 रनों से हराया
टीम को सात हजार रुपये नकद व टॉफी देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव तलहार में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट ब्यासपुर क्रिकेट क्लब के नाम रहा। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दब्बड़ क्रिकेट क्लब को 72 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्यासपुर ने निर्धारित 12 ओवर में 132 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सौरव ने 55 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दब्बड़ की टीम 60 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार ब्यासपुर ने यह टूर्नामेंट जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सौरव मैन ऑफ द मैच बने। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दीपक कुमार को दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 75 रन बनाए और 11 विकेट झटके। टूर्नामेंट के आयोजकों ने विजेता टीम को सात हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जबकि, उपविजेता टीम को चार हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
फाइनल मुकाबले में बीडीसी चेयरमैन सुचेतगढ़ तरसेम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने सभी क्रिकेट प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद ही एकमात्र प्रतियोगिता है। इसके जरिए युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि क्रिकेट में भी युवा अच्छा भविष्य चुन सकते हैं। इस समय क्रिकेट के खेल में अपार संभावनाएं हैं। आईपीएल जैसी प्रतियोगिताओं में गरीब घरों के खिलाड़ी भी उभर कर सामने आए हैं। इसलिए, खेलकूद में मन लगाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा नशे से बिल्कुल दूर रहें और खेल की तरफ ध्यान दें।