फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket competetion

एमीगोस पानीपत बनी चैंपियन

विज्ञापन
Cricket competetion
रियासी चिनाब प्रीमियर लीग का फाइनल जीतने वाली अमीगोस की टीम अतिथि के साथ। - फोटो : REASI
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी रियासी चिनाब प्रीमियर लीग का फाइनल एमीगोस पानीपत ने जीत लिया है। शुक्रवार को खेले गए प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में पानीपत ने सैपियंस दिल्ली को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच में दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पानीपत के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके, और 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर मात्र 121 रन ही बना सके। इसमें बल्लेबाज शहबाज आसिफ ने 23 रन और रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। वहीं, पानीपत के गेंदबाज अंकुश नागर ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पानीपत की पहली विकेट जल्दी गिर गई। उसके बाद बल्लेबाज गौरव तोमर ने पारी को संभाला। उन्होंने मैच में 21 रनों की पारी खेली। दिल्ली के स्पिनर गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में मैच पर पकड़ मजबूत की। कुछ समय के लिए लग रहा था कि दिल्ली यह मैच जीत सकती है। लेकिन, बल्लेबाज शिवम की 46 रनों की पारी ने दिल्ली के अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत ने 122 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें बल्लेबाज डैनी ने नाबाद 38 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के गेंदबाज अरुण छपराना व प्रदीप ने मैच में दो-दो विकेट झटके। इस तरह पानीपत ने रियासी चिनाब प्रीमियर लीग के फाइनल को तीन विकेट से जीत लिया। फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले पानीपत के गेंदबाज अंकुश नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें प्रेस क्लब कटड़ा ने पांच हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया।
-----
पानीपत को तीन लाख रुपये से किया पुरस्कृत
मैच के संपन्न होने पर मुख्य अतिथि डीसी बबीला रकवाल और विशेष अतिथि एसएसपी अमित गुप्ता ने विजेता टीम को तीन लाख रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर एसीआर संजय बड़याल, नगर परिषद के अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, पार्षद अमित शर्मा, आदि मौजूद रहे।

------
गौरव तोमर बने मैन ऑफ द सीरीज
प्रतियोगिता में 219 रन बनाने के साथ सात विकेट लेने वाले पानीपत के गौरव तोमर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 31 हजार रुपये व ट्राफी दी गई। पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन गेंदबाजी कर 15 विकेट लेने वाले दिल्ली के गेंदबाज दीपक बदाना को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। उन्हें दो हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed