फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket competetion

अखनूर तथा एसआरसीसी ने जीते पहले दौर के मैच

विज्ञापन
Cricket competetion
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को अरुण वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इसमें पहले दौर के मैच अखनूर और एसआरसीसी ने जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच अखनूर तथा एमसीसी के बीच खेला गया, जिसमें एमसीसी ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अखनूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज संदीप ने 44, नितिन ने 28 तथा सन्नी ने 26 रन बनाए। एमसीसी के शादाब ने तीन और मोबिन ने एक विकेट लिया।
निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी की टीम 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन ही बना पाई। बल्लेबाज मोबिन ने सबसे ज्यादा 27, अमित ने 18 तथा राहत ने 13 रन बनाए। इसमें अखनूर के गेंदबाज शाम सिंह, सन्नी तथा सुनील ने तीन-तीन विकेट लिए। संदीप को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एसआरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। जिसके जबाव में बक्कल की पूरी टीम 113 रन ही बना सकी, और मैच को 18 रनों से हार गई। प्रतियोगिता के आयोजक नदीम भट्ट ने बताया कि विजेता को 30 हजार तथा उपविजेता को 20 हजार रुपये व ट्राफी दी जाएगी। गौरतलब है कि पेेशे से फार्मासिस्ट अरुण वर्मा कालिका क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी और श्री दुर्गा नाटक मंडली के सदस्य थे। उनकी पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed