{"_id":"61e5b52cda0fcc5ba71e1635","slug":"cricket-competetion-reasi-news-jmu2520883117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर में सरस्वती क्लब ने अगार जित्तो को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैन आफ द मैच को पुरूस्कृत करते हुए आयोजक।
- फोटो : REASI
Link Copied
रियासी। दो दिनों के बाद दोबारा शुरू हुई लोहड़ी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में सरस्वती क्लब रियासी ने अगार जित्तो क्लब को सुपर ओवर में हरा दिया।
विज्ञापन
टॉस जीत कर सरस्वती क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। बल्लेबाज राजिंदर ने 24 और मानिक ने 22 रनों का योगदान दिया। अगार जित्तो के गेंदबाज सुनील ने पांच और जगजीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अगार जित्तो की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। जिसके बाद मैच बराबरी पर रुक गया।
विज्ञापन
बल्लेबाज अभिषेक ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। लेकिन, वह अपनी टीम को मैच नहीं जीता सके। सरस्वती क्लब के गेंदबाज राजिंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। सुपर ओवर में अगार जित्तो की टीम ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए छह गेंदों पर तीन रन बनाए। जिसके जवाब में सरस्वती क्लब ने चार गेंदों पर चार रन बनाकर मैच जीत लिया। सरस्वती क्लब के राजिंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।